चौथी बार उप सरपंच बनने पर पुष्पा देवी का वेलकम कॉलोनी में किया स्वागत-सत्कार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-मालाखेड़ा- मालाखेड़ा पंचायत समिति की जमालपुर ग्राम पंचायत में चौथी बार उप सरपंच निर्वाचित होने पर पुष्पा देवी का रविवार को अलवर की वेलकम कॉलोनी में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच संपतराम चौधरी के निज निवास पर किया गया।
इस अवसर पर पुष्पा देवी एवं उनके पति वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह का उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में दिव्यांग जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत चौधरी,सुखराम मीना, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान शास्त्रीय संगीत के बाल कलाकार कीर्ति एवं पीयूसी, सुमन और दीपा सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। उपस्थित लोगों ने पुष्पा देवी को चौथी बार उप सरपंच बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
