बैंक में खाता रखने वाले करोड़ों लोगों को 'मिलेगा ऑन ऑफ स्विच'*

 *बैंक में खाता रखने वाले करोड़ों लोगों को 'मिलेगा ऑन ऑफ स्विच'*


*आरबीआई के नए नियम*

रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत)

*आपका बैंक खाता किसी सरकारी बैंक में है या फिर किसी प्राइवेट में बैंक, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वरपूर्ण है। क्योंकि आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आपके बैंक खाते को और सेफ करने के लिए नए नियमों से जुड़ी ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की है। इससे बैंक ग्राहक अपने डिजिटल पेमेंट चैनल ऑन-ऑफ कर सकेंगे और लेनदेन की सीमा तय कर पाएंगे। इस प्रस्ताव के लागू होने पर बैंकों के ग्राहकों को यह सुविधा मिलेगी। ज्यादातर नियम 1 जुलाई, 2027 से लागू करने का प्रस्ताव है। इसका मकसद खाते से बिना आपकी इजाजत के लेनदेन के रिस्क को कम करना है।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने