खटीक समाज छात्रावास में 13 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 82 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

 खटीक समाज छात्रावास में 13 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 82 जोड़े विवाह बंधन में बंधे


शिव मंडल खटीक समाज सेवा संस्था के सम्मेलन में वेदियों पर बैठे दूल्हा-दुल्हन।


शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।


भीलवाड़ा।खटीक समाज छात्रावास में 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 82 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। ठाकुरजी के बेवाण के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कैलाश पटेल के अनुसार, नगर व्यास पंडित राजेंद्र व्यास के नेतृत्व में पाणिग्रहण संस्कार हुआ। अतिथियों में धौलपुर के पूर्व सांसद मनोज राजोरिया, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया उपस्थित थे।

संस्थान अध्यक्ष बंसीलाल पटेल ने बताया कि संस्थान अब तक 12 सामूहिक विवाह सम्मेलन कर 1069 जोड़ों का विवाह करा चुका है। इस बार 82 जोड़ों के विवाह के बाद यह संख्या बढ़कर 1151 हो गई। हर नवविवाहित जोड़े को संस्थान की ओर से 35 हजार रुपए के उपहार भेंट किए गए। भामाशाहों का भी सम्मान किया।

श्री शिव मंडल खटीक समाज सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा आयोजित 13 वा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के पाणिग्रहण समिति के प्रमुख सदस्य पप्पू लाल पटेल प्रचार मंत्री (पाणिग्रहण संचालक), व्यवस्थापक में प्रभुलाल खोईवाल,मुकेश डिडवानिया,चुनीलाल सुईल,केशरीमल खींची,प्रभुलाल खोईवाल,रतन लाल चावला,ज्ञानमल पटेल,रवि शंकर चावला, सदस्य में शंकर सुईल,किशन लाल पटेल,बंशी लाल खोईवाल,राधेश्याम सौलंकी,पवन पटेल,मनीष पटेल,हरीश बड़गोता,शिवराम चावला,राजेश चावला व समस्त भीलवाड़ा खटीक समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने