*दिल्ली में ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, कोर्ट में पेश नहीं होने पर कार्रवाई*
रिपोर्टर -::(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।
*आठ साल पुराने आपराधिक मानहानि केस में अदालत का बड़ा आदेश*
*2018 के 'भाजपा आईटी सेल पार्ट-2' वीडियो से जुड़ा मामला*
विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे ने दर्ज कराया था मानहानि का केस।
कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के चलते जारी हुआ गैर-जमानती वारंट।
इससे पहले 17 और 31 अक्टूबर को भी जमानती वारंट जारी हुए थे।
ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित पते पर वारंट तामील कराने की कोशिश नाकाम।
शिकायतकर्ता का आरोप- वीडियो से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
अरविंद केजरीवाल ने भी 2024 में वीडियो रीट्वीट करने को अपनी गलती माना था।
कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की।
