बिरकड़ी में राशन वितरण ठप, गेहूं का इंतजार कर रहे उपभोक्ता

 बिरकड़ी में राशन वितरण ठप, गेहूं का इंतजार कर रहे उपभोक्ता

मशीनों में गेहूं दर्ज नहीं होने से अटकी वितरण प्रक्रिया, राशन उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):-टहला- अलवर जिले के टहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरकड़ी में राशन उपभोक्ताओं को गेहूं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। यहां उचित मूल्य की राशन दुकानों संख्या 12545 एवं 32301 की मशीनों में गेहूं दर्ज नहीं होने के कारण राशन वितरण प्रक्रिया ठप हो गई है। इसके चलते राशन लेने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को बिना गेहूं लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, सरकार की राशन वितरण व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को गेहूं उपलब्ध करवाया जाना है, लेकिन मशीनों में गेहूं की प्रविष्टि नहीं होने के कारण राशन डीलर वितरण नहीं कर पा रहे हैं। तकनीकी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जरूरतमंद परिवारों को राशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) महेश शर्मा को समस्या से अवगत करवाया गया है। डीएसओ ने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी देकर जल्द ही मशीनों में गेहूं दर्ज करवाने और राशन वितरण शुरू करवाने की बात कही है।

अब उपभोक्ताओं को इंतजार है कि मशीनों में गेहूं की प्रविष्टि कब तक होगी और उन्हें राशन कब मिलेगा। उपभोक्ताओं ने समस्या का जल्द समाधान करवाकर राशन वितरण सुचारू करवाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने