डांगी पटेल समाज की 39वीं खेलकूद प्रतियोगिता, मेजबानी करेगा मनवाखेड़ा

 डांगी पटेल समाज की 39वीं खेलकूद प्रतियोगिता, मेजबानी करेगा मनवाखेड़ा



सुरेश लखन, धारा न्यूज संवाददाता, उदयपुर। डांगी पटेल समाज की 39वीं खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार उदयपुर समीपवर्ती ग्राम *मनवाखेड़ा* करेगा। इस संदर्भ में मनवाखेड़ा नवयुवक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गांव के खेड़ा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में *क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकसी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता* आयोजित की जाएगी।


गांव के विष्णु पटेल ने बताया कि इससे पहले दो बार यह प्रतियोगिता मनवाखेड़ा में आयोजित हो चुकी है। इस बार भी पूरे गांव ने शानदार आयोजन का संकल्प लिया है।


इस प्रतियोगिता में उदयपुर के पूरे जिले से डांगी समाज की प्रतियोगी टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम में पूरे गांव व खेल संरक्षक संघ का पूरा योगदान रहेगा।


आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना, प्रतिभाओं को मंच देना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने