अनुष्का संस्थान में दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
सुरेश लखन, धारा न्यूज संवाददाता, उदयपुर। अनुष्का संस्थान में दिवाली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और खुशियों का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा ने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
संस्थान के सचिव श्री राजीव सुराणा ने सभी स्टाफ सदस्यों को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ने का विश्वास दिलाया तथा टीम भावना, सहयोग और समर्पण के महत्व पर जोर दिया।
समारोह में सभी स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द, सहयोग और पारिवारिक भावना को मजबूत करने का एक सुंदर अवसर बना। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए हर्षोल्लास के साथ समारोह का आनंद लिया। इस दौरान संस्थान से डॉ रंजना सुराणा, भूपेश परमार, कृतिका शर्मा, हर्षिता चौहान, जितेंद्र मेनारिया, माया जैन, प्रतिभा शर्मा, जितेंद्र कुमार, हरप्रीत कौर, गिरजा सालवी, कशिश पुजारी, नीलम औदिच्य, धनवंती सोलंकी, रविन्द्र, दीपक पुरोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
