महल धणी दादा के दरबार में सजी भजन संध्या, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

 महल धणी दादा के दरबार में सजी भजन संध्या, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल




पीपाड़ शहर। शहर के दर्जियों के बास स्थित महल धणी दादा दरबार में सोमवार रात ‘एक शाम महल धणी के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक दिलीप गवया एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। भजनों की प्रस्तुतियों के दौरान दरबार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

आयोजन के दौरान महल धणी दादा के दरबार में ध्वजा भी चढ़ाई गई। भजन संध्या को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए महल धणी दादा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

‘एक शाम महल धणी के नाम’ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने