पीपाड शहर सेवा सेतु अभियान: शिविर में 2 भवन निर्माण स्वीकृति और 2 नामांतरण पत्र वितरित

 पीपाड शहर सेवा सेतु अभियान: शिविर में 2 भवन निर्माण स्वीकृति और 2 नामांतरण पत्र वितरित



पीपाड़ शहर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत मंगलवार को नगर पालिका सभागार में वार्ड संख्या 21 से 24 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को विभिन्न नगरपालिका सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया गया।

नगर अधिशाषी अधिकारी सुहैल शेख के निर्देशन में आयोजित शिविर के दौरान 2 भवन निर्माण स्वीकृति तथा 2 नामांतरण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 13 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। शिविर में नगरपालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान कीं।इस दौरान राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र, कनिष्ठ अभियंता विपिन परिहार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल सैन, वरिष्ठ सहायक विजय विश्नोई, केसरसिंह राजपुरोहित, शंकरराम जाखड़, रमेश पारीक, सुल्तान, भंवरलाल शर्मा, जयसिंह, अंकित शर्मा और किशोर वैष्णव सहित नगरपालिका के अन्य कार्मिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।नगरपालिका अध्यक्ष आशा सुरेश कच्छावाह ने आमजन से अपील की कि वे सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं नगरपालिका की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाएं।

आज वार्ड 25 से 27 के लिए लगेगा। शिविर सेवा सेतु अभियान के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 25 से 27 के लिए शिविर का आयोजन नगरपालिका कार्यालय में किया जाएगा। संबंधित वार्डों के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर आवश्यक कार्यों का निस्तारण करवाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने