पीपाड शहर में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित, पट्टे व प्रमाण-पत्र किए वितरित

 पीपाड शहर में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित, पट्टे व प्रमाण-पत्र किए वितरित



पीपाड़ सिटी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान-2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को नगर पालिका सभागार में वार्ड संख्या 1 से 4 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आशा सुरेश कच्छावाह एवं अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने दो पट्टों का वितरण किया। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय भवन के लिए विधायक अर्जुनलाल गर्ग के निर्देशानुसार जारी पट्टा भी शामिल है। इसके अलावा 12 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के दो लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।शिविर में अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन करवाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आशा सुरेश कच्छावाह ने आमजन से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर पार्षद बाबूलाल सांखला, भगवती चंदेल, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल सैन, वरिष्ठ सहायक विजय विश्नोई, हरेंद्र चौधरी, राजेंद्र कुमार शर्मा, केसरसिंह राजपुरोहित, शंकरराम जाखड़, रमेश पारीक, सुल्तान, भंवरलाल शर्मा, जयसिंह, रूपेश शर्मा, किशोर वैष्णव सहित नगर पालिका के कार्मिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने