गढ़सूरिया गौशाला में आधुनिक प्याऊ का लोकार्पण रविवार को

 गढ़सूरिया गौशाला में आधुनिक प्याऊ का लोकार्पण रविवार को



मादलिया के मुथा परिवार ने पूर्वजों की स्मृति में करवाया निर्माण, वाटर कूलर की सुविधा भी मिलेगी


पीपाड़ शहर। मेड़ता सिटी-जोधपुर स्टेट हाईवे-21 पर गढ़सूरिया और मादलिया के मध्य सड़क किनारे स्थित शिव शक्ति मरुधर केसरी गौशाला में नवनिर्मित आधुनिक प्याऊ का लोकार्पण रविवार को किया जाएगा। प्याऊ का निर्माण मादलिया निवासी मुथा परिवार की ओर से अपने पूर्वजों की स्मृति में करवाया गया है।गौतमचंद कुमार मुथा ने बताया कि सेठ लालचंद, पारसी देवी एवं महावीरचंद मुथा की स्मृति में गढ़सूरिया की सरहद पर स्थित शिव शक्ति मरुधर केसरी गौशाला में आधुनिक प्याऊ का निर्माण करवाया गया है। प्याऊ में वाटर कूलर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल मिल सकेगा।रविवार को महंत घनश्याम महाराज, खाकी जी का धूणा मादलिया के सानिध्य में प्याऊ का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर गौशाला समिति अध्यक्ष अशोक महाराज सहित प्रशनचंद, अमृत, प्रवीण, हेमंत, विकास, रौनक, करण, गौरव, सिद्धांत एवं निर्विक मुथा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में गढ़सूरिया गौशाला से जुड़े गौभक्त, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने