शनि अमावस्या पर 21 फीट प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक, दीक्षार्थी की हुई गोद भराई

 शनि अमावस्या पर 21 फीट प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक, दीक्षार्थी की हुई गोद भराई



रुप्यगिरी तीर्थ पर मंत्रोच्चार के बीच हुआ अभिषेक, 21 अक्टूबर को किशनगढ़ में जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे राजेश भैया


सलूंबर। शनि अमावस्या के पावन अवसर पर उदयपुर रोड स्थित रुप्यगिरी तीर्थ में 21 फीट उत्तुंग श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा का विभिन्न द्रव्यों एवं फल के रसों से पंचामृत अभिषेक किया गया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित कमलेश जैन सिंघवी के मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।


शांतिधारा का लाभ विनोद कुमार अमृतलाल गड़िया, अक्षय कुशालचंद्र, वीरेंद्र कुमार जयप्रकाश, जयेश गड़िया एवं शकुंतला धीरजमल भुता तथा सुशील कुमार नथमल मिंडा परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नरेश मालवी, मनीष भीमावत, ललित विरमोत, खुशपाल दोषी, दिलेश कोठारी, रमेश तोरावत सहित समाजजन उपस्थित रहे।


दीक्षार्थी राजेश भैया की गोद भराई, 21 अक्टूबर को लेंगे दीक्षा


सलूंबर। नगर के श्रमण भवन में निर्ग्रन्थ मुनि सुवंद्यसागर महाराज के सानिध्य में दीक्षार्थी ब्रह्मचारी राजेश भैया की गोद भराई का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सकल दिगम्बर जैन समाज एवं मुनि सेवा समिति की ओर से दीक्षार्थी को गाजे-बाजे के साथ श्रमण भवन लाया गया। यहां विभिन्न द्रव्यों, पुष्पों एवं फूलमालाओं से गोद भराई की रस्म संपन्न हुई।


सभा में दिनेशचंद्र ढालावत, पुष्पा गुणावत, नरेश मालवीय एवं बाल ब्रह्मचारिणी कमलश्री दीदी ने दीक्षार्थी के भावी संयममय जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


समाज के अध्यक्ष सुशील मिंडा ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को किशनगढ़ में राष्ट्रसंत आचार्य विहर्ष सागर महाराज के करकमलों से ऐलक नमनहर्षजी एवं ब्रह्मचारी राजेश भैया को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी।


सभा का संचालन पंडित कमलेश सिंघवी ने किया। उन्होंने दिगम्बर साधुओं की कठिन तपस्या, साधना और संयमित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कमलेश तोरावत, गजेंद्र शाह, महावीर दोषी, नरेंद्र भीमावत, कन्हैयालाल भीमावत, लक्ष्मीलाल ढालावत, गजेंद्र दोषी, अभय कुमार गांधी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने