पटवों का रास्ता में आवासीय हेरिटेज मकान में धड़ल्ले से बन रहा भव्य व्यावसायिक शोरूम,
गोपाल गुप्ता पत्रकार
आवासीय में गैर अनुमोदित शोरूम किसकी शह पर पुराने हेरिटेज आवासीय मकान को खरीद कर संपूर्ण आंतरिक परिवर्तन कर बड़े स्तर पर हो रहा निर्माण, नगर निगम की मिलीभगत से नियमों की धज्जियां
*मुख्य खबर:*
जयपुर के ऐतिहासिक पटवों का रास्ता क्षेत्र, जिसे राज्य सरकार ने हेरिटेज जोन घोषित कर रखा है, में इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सदी पुरानी आवासीय हवेली को कुछ महीनों पहले एक निजी व्यवसायी ने खरीद लिया था और अब उसे व्यावसायिक शोरूम में बदला जा रहा है। बिना किसी नक्शा अनुमोदन के चल रहे इस निर्माण से हेरिटेज संरचना को नुकसान पहुंच रहा है।
नियमों के अनुसार हेरिटेज जोन में कोई भी आवासीय भवन को व्यावसायिक उपयोग में बदलने के लिए जयपुर नगर निगम (JMC) से विशेष अनुमति लेना अनिवार्य है। परंतु इस मामले में न तो भवन परिवर्तन का नक्शा पास हुआ है और न ही पर्यावरण एवं हेरिटेज संरक्षण समिति से कोई अनुमति ली गई है।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। "शायद ऊपर से शह मिली हुई है," एक स्थानीय रहवासियों ने नाम न छापने की शर्त
पर कहा।



