कैलाश टाक बने पीपाड़ शहर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया नियुक्ति आदेश, संगठन को मजबूत करने की मिलेगी जिम्मेदारी
पीपाड़ शहर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीपाड़ शहर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर कैलाश टाक को नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल नियुक्ति पत्र जारी किया ।आदेश के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कैलाश टाक पुत्र अमरचंद टाक को पीपाड़ शहर नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नियुक्ति के बाद कैलाश टाक के सामने शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। इस नियुक्ति को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने टाक को बधाई दी।
