महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव बोरुंदा में धूमधाम से बनाई जाएगी

 महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव बोरुंदा में धूमधाम से बनाई जाएगी 



बोरुंदा कस्बे के न्यू कॉलोनी स्थित दधिमती मंदिर में शनिवार को त्याग मूर्ति महर्षि दधीचि की जयंती मनाई जाएगी इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।


दाधीच सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल दाधीच व मातेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष हस्तीमल दाधीच ने बताया कि न्यु कालोनी स्थित दधिमती मंदिर में संत शिवानंद पुरी महाराज के सानिध्य में त्याग मूर्ति महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शनिवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर 8:15 बजे सुंदरकांड का पाठ, 10:30 बजे पूजा अर्चना 11: 15 बजे प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दाधीच समाज बोरुंदा द्वारा किया जा रहा है। 

इस दौरान त्याग मूर्ति महर्षि दधीचि की विशेष पूजा अर्चना के बाद उनकी जीवनी पर समाज बंधुओ द्वारा प्रकाश डाला जाएगा तथा समाज विकास को लेकर विस्तर चर्चा भी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने