दधीचि जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा झांकियां होगी आकर्षण का केंद्र

 दधीचि जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा झांकियां होगी आकर्षण का केंद्र




पीपाड सिटी। शहर में महर्षि दधीचि जयंती आज श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। दाधीच सेवा समिति के संरक्षक शिवप्रकाश दाधीच ने बताया कि आज सुबह 7 बजे विश्व शांति के लिए हवन किया जाएगा जिसमे समाज बंधुओं द्वारा आहुति दी जाएगी उसके बाद 9 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो ब्राह्मण समाज भवन से शुरू होकर अस्पताल चौक,पिपली बास,शीतला माता मंदिर,मुख्य बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर,इलाजी बाजार,कोट गेट,काला भाटा होते हुवे वापस समाज भवन आकर सम्पन्न होगी उसके पश्चात प्रतिभा सम्मान समोराह आयोजित होगा जिसमे 70 प्रतिशत से ऊपर आये अंक वाले समाज के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र मेमंटो देकर सम्मानित किया जाएगा । जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता हुई जिसमें महिलाओं और युवकों व समाज के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया शाम को भजन संध्या आयोजित हुई जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी जिसमे श्रद्धालु झूमने लगे। जयंती को लेकर नगरपालिका प्रशाशन द्वारा विशेष साफ सफाई करवाई गई।महाआरती व महाप्रसादी के साथ ही दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने