विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन
नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता अजय माथुर का किया स्वागत
पीपाड़ सिटी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रबंध निदेशक के नाम का ज्ञापन सहायक अभियंता रामसुख डूडी को सौंपा गया। इस दौरान जोधपुर डिस्कॉम जिला वृत्त के नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता अजय माथुर का भारतीय मजदूर संघ पीपाड़ शहर की ओर से स्वागत किया गया।शाखा महामंत्री जितेंद्र जाखड़ ने बताया कि पाली में आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य रामकरण रियाड़ ने बताया कि ज्ञापन में वर्ष 1996 से 2019 तक के शेष पात्र अनुकम्पा नियुक्त कर्मचारियों को एलडीसी पद पर समायोजित करने, तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति तथा अंतर-डिस्कॉम मानवीय स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की गई। साथ ही विधवा, आश्रित एवं दुर्घटना में दिव्यांग हुए कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई।इसके अलावा ओवरटाइम एवं अन्य लंबित भत्तों का भुगतान करने, वर्ष 2004 बैच के कर्मचारियों को आरजीएचएस कैशलेस सुविधा उपलब्ध करवाने तथा ओपीएस संबंधी स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की गई।
अधीक्षण अभियंता का स्वागत
पीपाड़ सब-डिवीजन कार्यालय पर पहली बार पहुंचे जोधपुर डिस्कॉम जिला वृत्त के नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता अजय माथुर का भारतीय मजदूर संघ पीपाड़ शहर की ओर से माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय टाक ने सब-डिवीजन स्तर की विभिन्न समस्याओं से अधीक्षण अभियंता को अवगत करवाया तथा उनके समाधान की मांग रखी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अजय माथुर, अधिशाषी अभियंता भगाराम पाड़िवाल, पीपाड़ सहायक अभियंता रामसुख डूडी, भोपालगढ़ सहायक अभियंता सुरेंद्र सेंवर, बिलाड़ा सहायक अभियंता अटल बिहारी मीणा, बोरूंदा सहायक अभियंता सुनील विश्नोई, सहायक राजस्व अधिकारी नारायणराम बर्फा, कनिष्ठ अभियंता ललित कुमार, जमालुद्दीन खोखर, शिवानी निहालिया, अमराराम गुर्जर, रामनिवास राजपुरोहित, अर्जुन मेघवाल, जितेंद्र जाखड़, अशोक कच्छावाह, अर्जुन टाक, दिलीप चौधरी, ओमप्रकाश, ताराचंद सहित पीपाड़ सब-डिवीजन के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
