खटीक समाज महिला संगठन ने किया सम्मान
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा-शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में खटीक समाज महिला शक्ति संगठन ने सम्मान समारोह आयोजित किया।जिसमें जिलाध्यक्ष अनिता पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में सेवा भारती की शिक्षिका मीनाक्षी,समाज की प्रिंसिपल पुष्पा चन्देरिया, प्रिंसिपल सपना खोईवाल एवं शिक्षिका अरुणा डिडवानिया को श्री फल व दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।अंत मे संगठन सचिव आशा खोईवाल ने बच्चो को शिक्षा का महत्व समझाते हुए सभी का आभार प्रकट किया।
