पंडित सौरभ पाण्डेय महाकाल अध्यक्ष व पंडित महेश दुबे महामंत्री बने

 ब्रह्मदेव जागरण मंच युवजन प्रकोष्ठ का हुआ गठन 

पंडित सौरभ पाण्डेय महाकाल अध्यक्ष व पंडित महेश दुबे महामंत्री बने 



संगठन की प्रगति के लिए उसके युवा संगठन की सक्रियता बहुत जरूरी : धर्म राज पाठक


Subhash tiwari


प्रतापगढ़ : ब्रह्मदेव जागरण मंच की बैठक आज दिनांक 06 सितंबर 2026 को मां बेल्हा देवी धाम प्रांगण में पंडित आदर्श पाण्डेय "राज" के संयोजकत्व में आयोजित हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंडित धर्म राज पाठक ने किया । कार्यक्रम के दौरान सभी की सहमति से ब्रह्मदेव जागरण मंच युवजन प्रकोष्ठ के निष्क्रिय पड़े संगठन को पुनः सक्रिय करने के लिए आज पंडित सौरभ पाण्डेय "महाकाल" को युवजन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष , पंडित महेश दुबे महामंत्री , पंडित अभिषेक शुक्ला उपाध्यक्ष , पंडित सचिन दुबे उपाध्यक्ष, पंडित आदर्श पाण्डेय राज उपाध्यक्ष , पंडित रजनीश मिश्रा जिला संगठन मंत्री व पंडित मनीष त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष पंडित धर्मराज पाठक ने कहा कि आप सभी युवा संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं । किसी भी संगठन की प्रगति के लिए उसके युवा संगठन की सक्रियता बहुत जरूरी है ।ब्रह्मदेव जागरण मंच जूनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि एक हफ्ते में पूरी जिम्मेदारी के साथ कमेटी के पूर्ण गठन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने