शाहपुरा में भाजपा के चुनावी अभियान ने पकड़ी रफ्तार, चार वार्डों में चुनाव कार्यालयों का हुआ उद्घाटन

 शाहपुरा में भाजपा के चुनावी अभियान ने पकड़ी रफ्तार, चार वार्डों में चुनाव कार्यालयों का हुआ उद्घाटन



विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने वार्ड 10, 13, 04 एवं 02 में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया शुभारंभ


शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।


शाहपुरा। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने नगर के वार्ड नंबर 10, 13, 04 एवं 02 में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रमों में सहभागिता की।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया तथा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों से संवाद किया।

इस दौरान

 वार्ड 10 — श्री राजेश सोलंकी

 वार्ड 13 — बीरबल, रेखा वर्मा जी

वार्ड 04 — देव गुर्जर

वार्ड 02 — सीताराम बैरवा

के समर्थन में अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने एवं चुनावी अभियान को मजबूती देने का आह्वान किया।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन एवं जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए शाहपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर वार्ड स्तर पर व्यापक जनसंपर्क करने तथा भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया।

उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कमल के निशान पर अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं और शाहपुरा के विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।

कार्यक्रमों के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने