वार्ड 19 के पार्षद उम्मीदवार ने किया स्वागत

 रामदेवरा से सकुशल यात्रा करके आये कोली समाज के लोगो का वार्ड 19 के पार्षद उम्मीदवार ने किया स्वागत



शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।


शाहपुरा-वार्ड नम्बर 18-19 कोली समाज शिव जी की छतरी पर कोली समाज के लोगो के सकुशल रामदेवरा से पधारने पर वार्ड नम्बर 19 की पार्षद उम्मीदवार ममता चावला ने माला पहनाकर कर स्वागत किया।

वार्ड नम्बर 19 की पार्षद उम्मीदवार ममता चावला ने वार्ड के विकास हेतु आगामी 5 वर्षो के लिए बताया कि "आपका साथ,आपका विकास "

1.नियमित सफाई और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण-वार्ड को स्वस्थ व सुंदर बनाने के लिए नियमित सफाई अभियान और हर घर कचरा उठाने की आधुनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना।

2.पेयजल समस्या का स्थाई समाधान-वार्ड के हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए हेण्डपम्प लगवाना।

3.स्वास्थ्य शिविर और चिकित्सा सुविधा-समय-समय पर वार्ड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाना और जरूरतमंदो को सहायता में मदद करना।

4.महिलाओं के लिए सुविधा-महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था करना एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार व कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाना।

5.डिजिटल वार्ड सेवा-वार्ड वासियों की समस्याओ जैसे-पानी,बिजली,सफाई के लिए डिजिटल समाधान शिकायत निवारण प्रणाली और हेल्प डेस्क शुरू करना।

आदि कार्य के लिए वार्ड वासियो से वार्तालाप किया।

इस कार्यक्रम में वार्ड के सभी वार्डवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने