मादलिया व हरियाढाणा में सरपंच आज करेंगे पदभार ग्रहण

 मादलिया व हरियाढाणा में सरपंच आज करेंगे पदभार ग्रहण



पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के मादलिया गांव में नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम खदाव शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान उप सरपंच व सभी नवनिर्वाचित 9 वार्ड पंच भी उपस्थित रहेंगे तथा प्रमुख ग्रामीण भी उपस्थित रहेंगे। आज सुबह 9:15 बजे पदभार ग्रहण करेंगी हरियाढाणा की नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा चौधरी

विकास अधिकारी विधिवत शपथ दिलाकर करवाएंगे कार्यभार ग्रहण, उपसरपंच सहित सभी 17 वार्डों के पंच और ग्रामीण रहेंगे मौजूद

ग्राम पंचायत हरियाढाणा की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी धर्माराम चौधरी आज सुबह 9:15 बजे विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। इस दौरान विकास अधिकारी की मौजूदगी में निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करवाते हुए उन्हें पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई जाएगी तथा कार्यभार ग्रहण करवाया जाएगा।

पदभार ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित उपसरपंच जालाराम मेघवाल सहित ग्राम पंचायत के सभी 17 वार्डों के वार्ड पंच एवं गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के उपस्थित रहने की संभावना है। सरपंच के रूप में पुष्पा चौधरी की नई जिम्मेदारी की शुरुआत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। अब ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर नई पंचायत से काफी उम्मीदें हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने