आदर्श विद्या मंदिर निर्माण में सहयोग राशि दी
आदर्श विद्या मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों ने आभार जताया
पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर, बोरुंदा में भवन निर्माण में सहयोग हेतु भामाशाह कोमल मेहड़ू पुत्र स्मृति शेष बेणीदान मेहड़ू द्वारा 1,01,111 एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य सत्यनारायण वैष्णव ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, ढगलचन्द आर्य, नंदकिशोर टाक, अर्जुनदान मेहड़ू, राम अवतार दाधीच सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
हस्तीमल दाधीच, बक्साराम कच्छावा, जगदीश भंवरिया, दुर्गाराम सुथार, भैराराम जोशी, प्रेमसुख बडियार, मुकेश लक्ष्कार, अक्षय कुमार शर्मा, सुरेंद्र वैष्णव व अनिल दाधीच तथा चम्पा लाल शर्मा सहित आदर्श विद्या मंदिर व संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए भामाशाह मेहड़ू परिवार का आभार जताया।
