कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

 कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत 

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की 



पीपाड शहर।उपखंड क्षेत्र में बोरुंदा थाना अंतर्गत मादलिया गांव में एक युवक की खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द करके आवश्यक जांच शुरू की। थाना अधिकारी सुजानाराम विश्नोई ने बताया कि निकटवर्ती मादलिया गांव के पांचाराम पुत्र घेवरराम जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई बीजाराम उम्र 42 वर्ष खेत में बनी ट्यूबवेल पर कृषि कार्य कर रहा था अचानक करंट लगने से गंभीर घायल हो गया था जिसको बोरुंदा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बाद में पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर चिकित्सक से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने मादलिया गांव के सार्वजनिक शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया। थाना अधिकारी बिश्नोई ने बताया कि भाई कि रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर विस्तृत जांच मुख्य आरक्षी लखपत मीणा ने शुरू की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने