भारतीय मूल के प्रसिद्ध उद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक कार्यों, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में दान करने की घोषणा की है।

 भारतीय मूल के प्रसिद्ध उद्योगपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक कार्यों, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में दान करने की घोषणा की है।



*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

भारतीय मूल के प्रसिद्ध उद्योगपति और वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने अपनी संपत्ति का 75% हिस्सा सामाजिक कार्यों विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में दान करने की घोषणा की गई।

 उनकी इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अग्रवाल का उद्देश्य भारत में ऐसी विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थाओं का विकास करना है, जहां आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो।

उल्लेखनीय है कि अनिल अग्रवाल ने वर्ष 2014 में ही अपनी पारिवारिक संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा समाजसेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया था। वर्ष 2021 में उन्होंने वैश्विक परोपकारी अभियान 'द गिविंग प्लेज' से भी जुड़कर इस संकल्प को दोहराया। इसके तहत गरीबी उन्मूलन, बाल कल्याण,महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने