पीपाड सिटी पीएम श्री बालिका विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित
कविता व विष्णु ने हासिल किया प्रथम स्थान, जिला स्तर पर करेंगे ब्लॉक का प्रतिनिधित्व
पीपाड़ सिटी। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल एवं क्षमताओं के विकास के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीपाड़ सिटी ब्लॉक के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशन टाक, प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत, उप प्राचार्य जगदीश चंद्र, व्याख्याता बिमला बीजारनिया तथा कक्षा 12 की छात्राएं सारिका और पूजा शामिल रहीं।प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय पीपाड़ सिटी की विज्ञान संकाय की छात्रा कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरढाणी के कक्षा 10 के छात्र विष्णु ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर बुचकला की छात्रा सीमा तथा पीएम श्री बालिका विद्यालय की छात्रा पूनम गहलोत रहीं।ब्लॉक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाएं अब जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीपाड़ सिटी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य चेतना पुरी गोस्वामी, धोकल राम, ओमाराम मेघवाल, महेंद्र परिहार, पीएम श्री प्रभारी भारती सैनी, रचना गोयल, अर्जुन राम, संतोष चौहान, राकेश, सुमन सेल, संगीता पंवार, पप्पूराम, फगलाराम विश्नोई, ओम कंवर, भावना सारण, निरमा मुंडेल, गौरव निहालिया, संगीता गोयल, ममता, अविनाश सोनेल, सोनू भाटी, शांति, विमलेश, सीमा मीना सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता पारस गहलोत ने किया।
