अजमेर देहात प्रभारी एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने केकड़ी में किया सघन जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की मतदान की अपील
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
केकड़ी। अजमेर देहात प्रभारी एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा के पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में आमजन से संवाद किया तथा केंद्र एवं राजस्थान सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।
पंचायत समिति केकड़ी में भाजपा की पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रामप्यारी बैरवा एवं जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी धर्मीचंद रैगर, पंचायत समिति सरवाड़ में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रणजीत सिंह गौड़ एवं जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी हगामी लाल चौधरी के समर्थन में जनसंपर्क कर अधिकाधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के बाद पंचायत चुनावों में भी भाजपा को विजयश्री दिलाकर कड़ी से कड़ी जोड़ें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिले और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने हिंगतड़ा, हिंगोनिया, अजगरा एवं निमोद सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। पंचायत समिति केकड़ी क्षेत्र की लल्लाई पंचायत में चारभुजा मंदिर के दर्शन एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान निमोद से पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी जोना जाट एवं हिंगोनिया से प्रत्याशी गिरधर सिंह राठौड़ सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में भी आमजन से भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गजराज कीर, श्याम सिंह राठौड़, प्रेमशंकर शर्मा, बूथ अध्यक्ष धनराज वैष्णव, रमेश राव, एडवोकेट घनश्याम वैष्णव, भागचंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी शिवराज, बंटी शर्मा, रमेश सिंह, कालूराम गुर्जर, शंकर सिंह राठौड़, भवानी सिंह राठौड़, रामावतार पुरी, शंभु सिंह राठौड़, देवव्रत सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी प्रभुलाल खारोल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
