घरों के बाहर रेकी करते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद, अलवर शहर में चोरी की आशंका से दहशत।

 घरों के बाहर रेकी करते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद, अलवर शहर में चोरी की आशंका से दहशत।




*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर शहर में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। घरों के बाहर संदिग्ध रूप से घूमते और रेकी करते दो युवकों के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में युवक घरों के आसपास घूमते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी गतिविधियां देखकर प्रथम दृष्टया उनके द्वारा घरों की रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय तक घरों के आसपास घूमते रहे और आसपास के मकानों तथा आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चोरी की वारदात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह संदिग्ध लोगों का कॉलोनियों में घूमना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर पूछताछ करने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक वास्तव में किसी वारदात की तैयारी के लिए रेकी कर रहे थे या उनकी मौजूदगी के पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने