सिलीसेढ़ झील में 27 फुट पानी, फिर भी मर रही मछलियां

 सिलीसेढ़ झील में 27 फुट पानी, फिर भी मर रही मछलियां



।

पानी की पर्याप्त मात्रा के बावजूद मछलियों की मौत से उठे सवाल, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान।



*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर सिलीसेढ़ झील में इस समय करीब 27 फुट पानी होने के बावजूद बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। झील में पर्याप्त जलभराव के बीच मछलियों की मौत ने स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। मरी हुई मछलियां पानी की सतह और किनारे पर दिखाई देने से झील की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब झील में पानी की कमी नहीं है,तो आखिर मछलियां क्यों मर रही हैं। कहीं पानी में ऑक्सीजन की कमी,प्रदूषण या किसी अन्य कारण से तो मछलियों की मौत नहीं हो रही है,इसकी जांच होना जरूरी है।

लोगों ने संबंधित विभाग से झील के पानी की गुणवत्ता की जांच कराने,मरी हुई मछलियों के कारणों का पता लगाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

27 फुट पानी के बावजूद मछलियों की मौत का कारण क्या है? यह सवाल अब सिलीसेढ़ झील की निगरानी और संरक्षण व्यवस्था पर भी खड़ा हो गया है। संबंधित विभाग की जांच के बाद ही मछलियों की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने