सीएमओ कार्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान

 सीएमओ कार्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान



जिला सम्वाददाता 


 उत्तर प्रदेश बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।


सीएमओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई की गई। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।


स्वच्छता को नियमित आदत बनाने पर जोर


सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण जरूरी है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यस्थल के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने के लिए जागरूक रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।


उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन चलने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे नियमित रूप से अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए। स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने