बारहठ महाविद्यालय में एनएसएस दिवस मनाया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (छ) दिवस के संबंध में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सकीना बंजारा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी एवं समारोह के मुख्य वक्ता प्रो. मुलचन्द खटीक ने बताया कि महाविद्यालय में 02 इकाईयां संचालित है प्रति इकाई 100-100 स्वयंसेवक पंजीकृत है। इनकी नियमित गतिविधियाँ एवं शिविर के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य छवज डम ठनज ल्वन के साथ समाज सेवा के माध्यम से स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास पर बल दिया। एन.एस.एस. लोगो में आठ तिलियां है जो स्वयंसेवकों को आठों पहर जागरूक रहने का संदेश देता है। इसमें लाल रंग शौर्य का प्रतीक है तथा नीला रंग ब्रह्माण्ड की असीमित ऊर्जा का संकेत है। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिग्जिक्य सिंह ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के सकल्प, युवा शक्ति की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वयंसेवक सकीना बंजारा ने एन.एस.एस. लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे जगे की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय संकाय सदस्य प्रो. शशि कान्त मीणा, प्रो. अतुल जैन एवं स्वयंसेवक खुशबु मीणा, आशा धाकड़, सुमन वैष्णव, लक्ष्मी रेगर, कृष्णा धाकड़ आदि उपस्थित रहे। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अंकित मीणा ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

