70 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

 70 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न



शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।


चितौडग़ढ़-एसबीओ सुनीता शर्मा के मुख्य आत्थीय मैं प्रारंभ हुई और peeo ओछड़ी के प्रिंसिपल देवीलाल धाकड़ ने उद्घाटन की घोषणा कर बालकों को शपथ दिलाई। उद्घाटन मैच से पूर्व भामाशाह विकास कुमार के द्वारा बालकों हेतु बहुत ही सुंदर भौजन की व्यवस्था का आयोजन किया गया तथा समापन समारोह दिनांक 23/9/ 2026 को श्री गुरु समीर विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशौरा के अध्यक्षता में तथा चित्तौड़गढ़ डीवाईएसपी बृजेश सिंह के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 200 बालक बालिकाओं ने भाग लिया तथा उद्घाटन मैच श्री गुरु समीर विद्यालय के छात्रों तथा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ओछडी के छात्रों के मध्य हुआ और सभी मुकाबले बहुत ही रोचक रहे तथा छात्र वर्ग नेटबॉल फाइनल मुकाबले में एम एकेडमी विजेता व उच्च माध्यमिक विद्यालय सेगवा के बालक उपविजेता घोषित किए गए तथा बालिका वर्ग में एम एकेडमी विजेता व सेंट्रल अकैडमी चितौड़गढ़ उपविजेता घोषित किए गए तथा साइकलिंग में बालक वर्ग में 500 मी 2 किलोमीटर 5 किलोमीटर 10 किलोमीटर की आयोजित की गई जिसमें कार्तिक शर्मा श्री गुरु समीर विद्यालय का बालक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया और साइकलिंग की चैंपियंस ट्रॉफी श्री गुरु समय विद्यालय को प्राप्त हुई और 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर में अभय जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलास प्रथम पोजीशन पर रहे बालिका वर्ग में अंकित सोनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डिवाइन चाइल्ड पब्लिक स्कूल निंबाहेड़ा रही और चैंपियंस ट्रॉफी प्राप्त की इसी प्रकार लोन टेनिस की प्रतियोगिता महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर आयोजित की गई जिसमें महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल पुठोली के छात्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पर रहा और द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुड्ढा खेड़ा का छात्र रहा लॉन टेनिस में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्र वर्ग विस्मय शर्मा पुठोली व छात्रा वर्ग में अलवीरा बानो बुड्ढा खेड़ा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई सभी खिलाड़ियों को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महोदय और चित्तौड़गढ़ डीवाईएसपी और संस्था के राजकुमार वीरवाल व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र सांखला द्वारा ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए और प्रतियोगिता विभाग के नियम अनुसार बिना किसी विवाद के संपन्न हुई। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक निर्देश कुमार डांगरा, राहुल लोट, कैलाश चंद्र, अनीता के द्वारा निष्पक्ष और सुचारू निर्णय देते हुए प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में सहयोग प्रदान किया। अंत में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने प्रतियोगिता समापन की घोषणा की। 

प्रकाश चंद्र सांखला प्रधानाचार्य 

श्री गुरु समीर विद्यालय अहिंसा नगर चितौड़गढ़।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने