ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 18 वाहनों का चालान


 ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 18 वाहनों का चालान


जिला सम्वाददाता 


 उत्तर प्रदेश बलरामपुर। अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष अभियान बुधवार को भी जारी रहा। अभियान के तीसरे और अंतिम दिन प्रवर्तन टीम ने विभिन्न मार्गों और प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान मानकों के विपरीत अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले 18 वाहनों के चालान किए गए।


परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले में 28 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान ‘पीस’ चलाया गया। बुधवार को अभियान के अंतिम दिन की गई कार्रवाई में 18 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 2.05 लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।


मानकों के अनुरूप उपकरण लगाने की अपील


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  बृजेश ने वाहन स्वामियों और चालकों से वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर और अन्य उपकरणों का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।


परिवहन विभाग के अनुसार अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से पर्यावरण प्रभावित होने के साथ ही आमजन के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनहित में इस तरह की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने