बोरुंदा सरपंच नरेंद्र दान देथा बने, उपसरपंच निर्विरोध निर्वाचित रामचंद्र मेघवाल
पीपाड शहर। ग्राम पंचायत बोरुंदा में नवनिर्वाचित 37 वार्डों पंचों ने मिलकर निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित रामचंद्र मेघवाल को बनाया। वार्ड पंचों में आठ वार्डपंच निर्विरोध भी निर्वाचित हुए थे। पीपाड़ पंचायत समिति क्षेत्र में 22 ग्राम पंचायतें आती है जिसमें सबसे अधिक मतों से 687 मतों से नरेंद्र दान देथा बोरुंदा के सरपंच बने। वहीं मात्र 8 मतों से मालावास के सरपंच पुष्पा पत्नी अजीतसिंह उदावत सबसे कम अंतर कि विजेता बनी।
37 वार्डों में ये प्रत्याशी हुए निर्वाचित:-
ग्राम पंचायत बोरुंदा के 37 वार्डों के परिणाम भी घोषित किए गए। इनमें वार्ड संख्या 1 से मीरा देवी, 2 से रामावतार बावरी, 3 से सुरमा पत्नी गजेंद्र, 4 से नाथी देवी पत्नी प्रभुराम मेघवाल, 5 से उम्मेदराम, 6 से सूखी देवी (निर्विरोध), 7 से दिनेश देवासी, 8 से बिंदू पत्नी सोनू मेघवाल, 9 से हसीना पत्नी सिकंदर, 10 से सूरता, 11 से साकिर, 12 से भंवरलाल (निर्विरोध), 13 से रामनिवास भंवरिया (निर्विरोध), 14 से जबराराम भाटी, 15 से सुमन (निर्विरोध), 16 से उम्मेद डांगा, 17 से अजीत सिंह राठौड़, 18 से शांतिदेवी इनाणिया, 19 से नरोत्तम सिंह मेड़तिया (निर्विरोध), 20 से नीरज कंवर पत्नी हरी सिंह भाटी, 21 से रामचंद्र मेघवाल (उप सरपंच निर्विरोध निर्वाचित), 22 से मंगराज दाधीच, 23 से आईचुकी, 24 से आशा कंवर पत्नी गंगासिंह राठौड़ (निर्विरोध), 25 से पुखराज भाटी, 26 से ताराचंद टाक, 27 से दिनेश सांखला, 28 से ज्योति जोशी पत्नी नवरत्न जोशी, 29 से परमाराम, 30 से जल्लालुद्दीन, 31 से बिदामी, 32 से पदमा देवी मेघवाल (निर्विरोध), 33 से जायदा, 34 से काली देवी, 35 से दशरथ सिंह, 36 से चंदाराम पूनिया (निर्विरोध) तथा वार्ड 37 से सीमा माली निर्वाचित हुईं।
