बड़ेर गांव में घर पर हमला कर हत्या के प्रयास का आरोप, गवाहों को धमकाने की शिकायत।

 बड़ेर गांव में घर पर हमला कर हत्या के प्रयास का आरोप, गवाहों को धमकाने की शिकायत।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाडीअलवर):-मालाखेड़ा- अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेर में पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में घर पर हमला कर हत्या के प्रयास और गवाहों को धमकाने का आरोप सामने आया है। गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने नरेंद्र सिंह, अभय सिंह नरूका (जेल प्रहरी),शुभम सिंह नरूका (JVVNL कर्मचारी),आशा कंवर एवं शिवानी परमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता सुरेन्द्र सिंह नरूका का आरोप है कि पिछले करीब छह महीनों से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही परिवार के बच्चों को भी डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत में बताया कि करीब दो महीने पूर्व आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर हत्या का प्रयास किया था। इसके अलावा मामले से जुड़े गवाहों को भी डराकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने,गवाहों को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा शिकायत में नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। फिलहाल मामला मालाखेड़ा थाना पुलिस के संज्ञान में है और जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने