हंसमुख सेवा संस्थान ने मनवाखेड़ा में बांटे कपड़े के थैले, दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश

 हंसमुख सेवा संस्थान ने मनवाखेड़ा में बांटे कपड़े के थैले, दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश


सुरेश लखन 

उदयपुर। हंसमुख सेवा संस्थान की ओर से आज ग्राम मनवाखेड़ा में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत आमजन और महिलाओं को निःशुल्क कपड़े के थैले वितरित किए गए।


संस्थान के संस्थापक भगवान व्यास ने उपस्थित ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण और उसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी और बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ ले जाने की अपील की।


कार्यक्रम में प्रवीण बामनिया ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। हर घर से शुरुआत होगी तभी गांव और शहर स्वच्छ बनेंगे।


इस अवसर पर मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु पटेल, सह-संयोजक प्रेमचन्द पटेल, नारायण डांगी, अध्यक्ष महेश जोशी, सचिव तख्तसिंह राठौड़, वीना व्यास, बृजेशसिंह, रमीलादेवी, हेमन्त व्यास, आरती शर्मा, जसोदा जोशी और प्रमिला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।


महिलाओं ने कपड़े के थैले पाकर खुशी जताई और प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने