ज्ञापन की राजनीति से हटकर कार्य की पहल
निर्दलीय पार्षद सुरेश चन्द्र घुसर ने संवारी शाहपुरा की ऐतिहासिक धरोहर
तालाब की पाल,कुंडगेट और कलिंजरी गेट से हटवाया कचरा व खरपतवार,करीब एक ट्रॉली गन्दगी साफ
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शहर की ऐतिहासिक धरोहरो के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर निर्दलीय पार्षद सुरेश चन्द्र घुसर ने पहल करते हुए धरातल पर काम करके दिखाया।इन्होंने शहर की ऐतिहासिक पहचान से जुड़े तालाब की पाल,कुंडगेट और कलिंजरी गेट की छत पर लंबे समय से जमा खरपतवार और कचरे की सफाई कराई।इस दौरान एक ट्रॉली कचरा हटाया गया।
धरोहर के संरक्षण के लिए उठाया कदम
शहर की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पार्षद सुरेश चन्द्र घुसर ने अपने स्तर पर सफाई कार्य करवाया।ऐतिहासिक स्थलों पर जमा खरपतवार और कचरे को हटाने से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिला,बल्कि इन धरोहरो की नियमित देखरेख की आवश्यकता भी सामने आई।
ज्ञापन देने के बजाय कार्य करने पर जोर
आमतौर पर शहर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने और मांग उठाने की परम्परा देखने को मिलती है,लेकिन सुरेश चन्द्र घुसर की इस पहल में समस्या के समाधान के लिए सीधे कार्य करने का प्रयास नजर आया।ऐतिहासिक स्थलों की सफाई करवाकर इन्होंने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि चाहे तो अपने स्तर पर भी शहर की व्यवस्थाओ को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते है।
शहर की पहचान है ऐतिहासिक धरोहरे
शहर की ऐतिहासिक धरोहरे केवल पुरानी इमारते नही,बल्कि उसकी संस्कृति,परम्परा और पहचान का हिस्सा होती है।इनका संरक्षण करना प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आमजन की भी जिम्मेदारी है।
संदेश स्पष्ट है-धरोहरो को बचाने के लिए केवल ज्ञापन देना और मांग उठाना पर्याप्त नही,बल्कि जिम्मेदारी लेकर धरातल पर कार्य करना भी जरूरी है।

