सुप्रीम कोर्ट के पक्षकार को जान से मारने की साजिश का मुकदमा दर्ज


 सुप्रीम कोर्ट के पक्षकार को जान से मारने की साजिश का मुकदमा दर्ज


______________

 गोपालपुरा से कोचिंग संस्थानों को प्रताप नगर बने कोचिंग हब में भेजने के मामले में एक पक्षकार पूर्व अटॉर्नी सॉलिसिटर जनरल तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीप रस्तोगी को जान से मारने की धमकी के बाद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं वंही एक अन्य पक्षकार अनीषं कुमार जो कोचिंग हब के सस्ते दर के लिए सर्वोच्च न्यायालय में पक्षकार बने हुए हैं उन्हें भी जान से मारने की साजिश का भण्डाफोड हुआ हैं. मामले में ओल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने राओस कोचिंग संचालक पर अपने को जान से मारने की षडयन्यर्त करने का मुकदमा दर्ज करवाया हैं, आल कोचिंग इन्स्टिट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कमार नाडार ने प्रेस विज्ञ्यप्ती जारी कर बताया कि गोपालपुरा में अवैध बिल्डिंग में संचालित कोचिंग संस्थानों को खाली करने के आदेश सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आए हुए हैं जिस पर जयपुर विकास प्राधिकरण सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है वहीं ओल कोचिंग इन्स्टिट्यूट महासंघ की ओर से कोचिंग हब में कीमत कम होने पर प्रताप नगर स्थित कोचिंग हब में जाने की सहमति देते हुए अनीष कुमार स्वयं गोपालपुरा में संचालित लगभग अठ्ठानंवे प्रतिशत कोचिंग संचालकों की सहमति के साथ सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार बने हुए हैं. इसी सिलसिले में विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात के लिए डेलिगेशन की सहमति हेतु अनीष कुमार नाडार ने राओस कोचिंग संचालक एन के झा को फोन किया. 24 मिनट के बातचीत के दौरान एन के झा ने फोन कट गया इस गलतफहमी में फोन चालू में ही अनीष कुमार को कैसे मारा जायेगा इस पर यह बात करते हुए की नाडार को बुलाएंगे और बाथरूम में डालकर हिट चीड़ देंगे कह देंगे हिट सॉन्ग कर मर गया इसकी बात करने लगे यह बातचीत फोन में रिकॉर्ड हो गई जिसे एफएसएल करवा के थाने में दिया गया है बातचीत में अनीष कुमार नाडार को षडयंत्र पूर्वक बुलाकर बाथरूम में बंद कर दो बोतल हिट छिढक कर करने और बाद में इस दुर्घटना का शक्ल देने की बात करते हुए रिकॉर्ड किए गए हैं इस बातचीत में चार अन्य लोगों के भी शामिल होना पाया गया है. कोचिंग महासंघ ने मांग की हैं कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जो कि कोचिंग हब वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्वयं पक्षकार हैं उन्हें इस प्रकार जान से मारने की साजिश करना तथा पूर्व में अन्य पक्षकार 10b विकास समिति से जुड़े पूर्व अटोर्नी सॉलिसिटर जनरल राजदीप रस्तोगी तथा 10b विकास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल को भी जान से मारने की धमकी देना और उस मामले में अब तक किसी के पकड़ में नहीं आना गंभीर मामला हैं. इस मामले की तुरंत जांच कर इस साजिश में शामिल अन्य लोगों को नाम जद कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है.

 कोचिंग महासंघ ने कोचिंग हब में जाने की सहमति देने वाले संचालकों के हित की लड़ाई मरते दम तक जारी रखने की घोषणा की है और कहा है कि हम ऐसी धमकियों और साजिशों से डरने वाले नहीं.



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने