वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया वन्देमातरम* --

 *वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया वन्देमातरम* --


कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सामूहिक रूप से सांकेतिक भाषा में वन्देमातरम की प्रस्तुति दी। शिक्षिका अरुणा अरोड़ा के निर्देशन में समस्त शिक्षकों एवं 600 विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वन्देमातरम को सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य डॉ. नरूका ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बधिर बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने