*यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुखद अनुभव प्रदान करने की दिशा में प्लेटफाॅर्म उन्नयन कार्य*

 *यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुखद अनुभव प्रदान करने की दिशा में प्लेटफाॅर्म उन्नयन कार्य*



*साखुन, नुआं, जीलो, अमरापुर जोरासी और अरनिया स्टेशनों पर प्लेटफॉर्मों की ऊँचाई बढ़ाने का कार्य किया गया* 


रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं जिससे उनकी यात्रा सुगम एवं बेहतर हो सके। रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए स्टेशनों के प्लेटफार्म का उन्नयन कार्य वृहद् स्तर पर किया जा रहा है। 


उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशनों पर नए प्लेटफाॅर्म, प्लेटफाॅर्म उन्नयन और विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं इनका उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, संरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना है।


इसी क्रम में जयपुर मंडल पर साखुन, नुआं, जीलो, अमरापुर जोरासी और अरनिया स्टेशनों के प्लेटफार्मों की ऊँचाई बढ़ाने का कार्य किया गया है। साखुन स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नं. 1 को रेल लेवल से हाई लेवल तथा नुआं के प्लेटफाॅर्म नं. 2 को मीडियम लेवल से हाई लेवल करना और 175 मीटर विस्तार किया गया है। इसके साथ ही जीलो, अमरापुर जोरासी और अरनिया स्टेशनों के प्लेटफार्म नं 1 को मीडियम लेवल से हाई लेवल करने का कार्य किया गया है। 


इन कार्यों के होने से इन स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म की उपयोगिता, यात्री आवागमन एवं ट्रेन में सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा में सुधार होगा। रेलवे द्वारा स्टेशन सुविधाओं के निरंतर उन्नयन की दिशा में किए जा रहे ये कार्य यात्री-केंद्रित रेल सेवाओं को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे साथ ही रेलवे की परिचालन दक्षता को भी सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्व होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने