केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुरा मे गौ माता का पूजन व गौ आरती कर कृष्ण राधा बनो, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ अनोखा आयोजन

 केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुरा मे गौ माता का पूजन व गौ आरती कर कृष्ण राधा बनो, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ अनोखा आयोजन 


रिपोर्टर चित्रांश शर्मा 

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि विद्यालय में कृष्ण राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहनों द्वारा विद्यालय में गौ माता की आरती, दो रोटी गौ माता को खिलाई तथा गुड़ के लड्डू खिलाकर कृष्ण जन्माष्टमी का अनोखा कार्यक्रम मनाया गया। कृष्ण राधा बनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूपेंद्र कहार (कृष्ण) व प्रतिष्ठा वैष्णव (राधा) तथा द्वितीय स्थान केशव कहार (कृष्ण) व रितिका प्रजापत (राधा) तथा तृतीय स्थान लक्ष्मी साहू (कृष्ण) व निक्की धाकड़ (राधा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिया कहार, कनिष्क बेरवा, गुंजन साहू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले से दही की हांडी फोड़कर सभी को माखन खिलाया। गौ पूजन व गौ आरती में उपस्थित विद्यालय निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़, प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव, प्रभारी सत्यदेव धाकड़ ,शशिकला शर्मा, अनिल प्रभा ओझा, रेखा व्यास, मंजू दाधीच, रंजना पोण्डरीक आदि विद्यालय के प्रभारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने