बोरुंदा सहकारी समिति ने किया 77 लाख से अधिक का बजट पेश

 बोरुंदा सहकारी समिति ने किया 77 लाख से अधिक का बजट पेश 

 



बोरुंदा ग्राम सेवा सहकारी समिति की आम सभा आयोजित, सैकड़ों किसान रहे उपस्थित 


बोरुंदा कस्बे में ग्राम सेवा सहकारी समिति की आम सभा बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें 77 लाख से अधिक का बजट पेश किया गया।

        बोरुंदा ग्राम सेवा सहकारी की आम सभा बुधवार को समिति के अध्यक्ष विक्रमसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें किसान हितेषी प्रस्ताव लिए गए। तथा गत वित्त वर्ष का सम्पूर्ण लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। समिति के व्यवस्थापक विक्रम सिंह ने समिति के विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। आम सभा में सहायक अधिशासी अधिकारी ताराचंद भाटी कोपरेटिव बैंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इफको के क्षेत्रिय प्रबंधक जितेंद्र भाखर ने किसानों को नैनो यूरिया खाद एवं नैनो डीएपी का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। जीवकर सिड्स के क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी समीर कुरैशी ने किसानों को सरसों की वैरायटी ब्लैक डायमंड के बारे में विस्तार जानकारी दी। कुरैशी ने कंपनी की ओर से सरकारी समिति को वाटर कूलर भी भेंट किया।

 बैठक में यह लिए प्रस्ताव: सहकारी समिति आम सभा में गत आम सभा की कार्रवाई की पुष्टि की गई। वर्ष 2025-26 की ऑडिट अनुपालन एवं ऑडिट रिपोर्ट के अ भाग की अपेक्षा पूर्ति का अनुमोदन किया गया। वित्त वर्ष 2025 -26 के ऑडिट के 7 करोड़ 45 लाख के लेखों का अनुमोदन किया गया। समिति के वर्ष 2027- 28 के लिए 77 लाख 70 हजार का अनुमानित बजट स्वीकृत किया गया। वित्त वर्ष 2025-26 में स्वीकृत बजट के तहत खर्चों की पुष्टि की गई। वर्ष 2026-27 के लेखों का ऑडिट करवाने के लिए निरीक्षक नियुक्त करने पर विचार किया गया। 

यह भी रहे उपस्थित: सहकारी समिति आम सभा में उप तहसीलदार रामलाल भाम्बू, प्रशासक प्रतिनिधि भगवत सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा, पूर्व अध्यक्ष बहादुर सिंह राठौड़, भींजाराम पुनिया, पटवारी अणदाराम, नेनाराम खोजा, प्रेमसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष प्रकाश भंवरिया, जीवकर कम्पनी के क्षेत्रिय प्रबंधक समीर कुरैशी, चिमनाराम डांगा, कैलाश टाक, राजेंद्र इनाणिया, अभिषेक वैष्णव, शंकरराम, झूमरलाल गहलोत, देवीलाल कच्छावाह, रामसिंह मेहरू, भीखसिंह मेड़तिया, श्रवण देवासी, महेश शर्मा, दिनेश बडियार, तेजाराम जाट, महिपाल, अनोपराम पटेल, जफर अली, रामसिंह, गोविंदराम मेघवाल, अशोक बडियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने