वार्ड 19 की राजी देवी खटीक ने 95 साल की उम्र में दिया वोट व नोजवान महिलाओं ने बताया वोट का महत्व

 वार्ड 19 की राजी देवी खटीक ने 95 साल की उम्र में दिया वोट व नोजवान महिलाओं ने बताया वोट का महत्व



शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।


शाहपुरा-शाहपुरा के अलग-अलग वार्डो में महिलाओ-पुरुषों ने अपने वोट का महत्व बताते हुए अपना अमूल्य वोट दिया।ठीक उसी प्रकार वार्ड नम्बर 19 की राजी देवी खटीक जिन्होंने 95 में साल की उम्र के बाद भी अपना अमूल्य वोट देकर अपना फर्ज निभाया है।राजी देवी खटीक जो पूर्व पार्षद राजेश खटीक वार्ड नम्बर 18 की माँ है।इन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव में एक-एक वोट कितना मायने रखता है।इसलिए सभी को अपना अमूल्य वोट देकर अपना फर्ज निभाना चाइए।

इधर वार्ड नम्बर 19 की महिलाओं ने बताया कि पहले वोट फिर काम।

मांगी देवी खोईवाल और सुशीला चन्देरिया ने बताया कि हर महिला-पुरुष और 18 वर्ष से ऊपर के सभी लड़के-लड़कियों को निःस्वार्थ भाव से अपना वोट देना चाइए ।हमे कभी भी किसी के दबाव व पेसो के लालच में नही आना चाइए और अपने सारे कार्यो को छोड़कर पहले मतदान करना चाइए।मतदान हमारा सबसे पहला कर्तव्य है।एक-एक वोट हमारे लिए बहुत कीमती है सबको अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने