फिजियो मनीष कपूर अंतरराष्ट्रीय कोर्स में शत-प्रतिशत अंकों के साथ बने टॉपर - क्षेत्र के पहले नॉन-सर्जिकल नी केयर एंड रिहैब सेंटर की घोषणा


फिजियो मनीष कपूर अंतरराष्ट्रीय कोर्स में शत-प्रतिशत अंकों के साथ बने टॉपर

- क्षेत्र के पहले नॉन-सर्जिकल नी केयर एंड रिहैब सेंटर की घोषणा




- पूर्व सैनिकों व कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा

श्रीगंगानगर, 08 अगस्त 2026: श्रीगंगानगर के विख्यात फिजियोथेरेपिस्ट फिजियो मनीष कपूर ने फिजियोनीड्स एकेडमी, लंदन (यूके) द्वारा संचालित ‘सर्टिफिकेट इन नी फिजिकल थेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन (सी.के.पी.टी.आर.)’ अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम में मात्र 1 दिन के रिकॉर्ड समय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। 8 अगस्त, 2026 को जारी इस अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन के साथ एडवांस एआई मॉड्यूल्स से युक्त इस गहन कोर्स को शत-प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले वे प्रथम एआई फिजियो बन गए हैं। इस अभूतपूर्व सफलता के उपरांत उन्होंने श्रीगंगानगर एवं आसपास के क्षेत्र के घुटने के दर्द और ऑस्टियोआर्थराइटिस (ओ.ए.) से पीड़ित रोगियों के लिए क्षेत्र के पहले ‘नॉन-सर्जिकल नी केयर एंड रिहैब सेंटर’ की स्थापना की घोषणा की है, जिससे अब मरीजों को आधुनिक नॉन-सर्जिकल उपचार के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि फिजियोनीड्स एकेडमी, यूनाइटेड किंगडम की अकादमिक चांसलर डॉ. चक्षु बंसल द्वारा जारी तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ थेरेपिस्ट्स (यूके) से मान्यता प्राप्त यह पाठ्यक्रम 30 क्रेडिट आवर्स की गहन थ्योरी व एडवांस क्लिनिकल ट्रेनिंग तथा 3 अंतरराष्ट्रीय कंटीन्यूइंग एजुकेशन यूनिट्स पॉइंट्स पर आधारित है। यह वैश्विक प्रमाणन यूजीसी, एआईसीटीई, एनएमसी, एनसीएएचपी, ऑफक्वाल, ओआईएस, क्यूएए, आईएएफ, आईएसओ, यूएन देशा, एशियन डेवलपमेंट बैंक तथा स्किल इंडिया जैसे प्रतिष्ठित निकायों के वैश्विक मानकों के अनुरूप संचालित किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के माध्यम से फिजियो मनीष कपूर ने घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस का केलग्रेन-लॉरेंस ग्रेडिंग स्केल (ग्रेड-1 से ग्रेड-4) के अनुसार सटीक वैज्ञानिक मूल्यांकन तथा विश्वस्तरीय नॉन-सर्जिकल रिहैबिलिटेशन तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल की है।

फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि नॉन-सर्जिकल नी केयर एंड रिहैब सेंटर में घुटने तथा जोड़ों की जटिल समस्याओं के प्रभावी निदान एवं उपचार के लिए भारत की अत्याधुनिक एआई-आधारित नी डीकंप्रेशन मशीन उपलब्ध कराई गई है। इस अत्याधुनिक भौतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से बिना किसी ऑपरेशन, चीर-फाड़ या सर्जिकल प्रक्रिया के मरीजों का पूर्णत: सुरक्षित, आरामदायक तथा दर्द-रहित इलाज किया जाएगा। यह उन्नत क्लिनिकल तकनीक रोगियों की त्वरित रिकवरी सुनिश्चित करती है, जिससे मरीज बहुत कम समय में अपनी सामान्य दैनिक गतिविधियों में सहजता से वापस लौट सकते हैं।

अपनी इस व्यावसायिक उपलब्धि को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए फिजियो मनीष कपूर ने पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस अनूठी पहल से संपूर्ण अंचल के घुटने व जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को अपने ही क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सर्वसुलभ तथा प्रमाणिक चिकित्सा सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने