शर्मा के सेवानिवृत्त के उपलक्ष पर विशेष रूप से स्वागत
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा के कुम्हार मोहल्ला निवासी अशोक शर्मा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेलास से सेवानिवृत्त होने पर अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष,समाज सेवक व वार्ड नम्बर 24 के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश चन्द्र घुसर,समाज सेवक राजेन्द्र खटीक द्वारा शर्मा को माला पहनाकर व ड़ॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
सुरेश चन्द्र घुसर ने बताया कि शर्मा ने डैलास ब्लॉक कनेछन कला के विद्यालय में बहुत बड़ा योगदान दिया है उन्होंने विद्यालय में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।
शर्मा के साथी गणों ने भी विद्यालय में सरस्वती माता के दीप प्रज्वलित कर के सभी को तिलक लगाकर व विदाई गीत गाकर विदाई दी।
शर्मा ने बताया कि मेरे इतने दिनों की सेवा में मेरे सभी साथीगण का बहुत अच्छा सहयोग रहा।
इस दौरान देबी लाल कुमावत,पीटीआई रोहित धाकड़,कृष्णा खटीक,शनि समदानी,राजेन्द्र खटीक, पूरण खींची,जयंत जीनगर,अमन पोंडरिक आदि सदस्य उपस्थित रहे।
